Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आयुष्मान  घोटाला  मामले में झारखंड  में  ईडी का  छापा, पूर्व  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस ओम प्रकाश सहित कई लोगों के  ठिकाने पर  चल  रही  छापेमारी 

4/4/2025 12:00:58 PM IST

228
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची:  आयुष्मान भारत योजना घोटाला मामले में  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस ओम प्रकाश, टीपीए (थर्ड पार्टी असेंसमेंट) सहित अन्य लोगों के कुल 21 ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी  सुबह से जारी है !रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में छापेमारी कर रही है  ईडी के सूत्रों के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना घोटाला मामले में कुल 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है. इसमें झारखंड के 17, पश्चिम बंगाल के दो और दिल्ली व उत्तर प्रदेश के एक-एक ठिकाने  छापेमारी हो रही है सूत्रों के मुताबिक झारखंड के कुछ आईएएस अधिकारी के यहां भी छापेमारी होने कि संभावना है ! रांची के कई इलाकों में  ईडी छापेमारी कर रही है। पीपी कंपाउंड में इंश्योरेंस कंपनी पर ईडी की छापेमारी चल रही है। रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में ईडी की छापेमारी की खबर है. इधर  धनबाद के  कई  प्राइवेट अस्पतालों पर  भी  छापेमारी  की  खबर  आ  रही  है. 
 
 
रांची से  कोयलांचल  लाइव  के  लिए एन तिवारी की  रिपोर्ट