Date: 10/05/2025 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आगामी नगर निगम का चुनाव में जद यू भी धनबाद से उतरेगा प्रत्याशी सहित अन्य मुद्दों पर फोकस रहा पार्टी कार्यसमिति में
4/27/2025 3:23:57 PM IST
59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
आगामी दिनों धनबाद में होने वाले नगर निगम का चुनाव में जनता दल यू० भी अपना प्रत्याशी उतारेगी। जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रही रविवार को परिसदन धनबाद में जनता दल यु का जिला कार्यसमिति की बैठक। पिन्टु कुमार सिंह की अध्यक्षता व प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह के संचालन में इस बैठक में जिला कार्य समिति, प्रखण्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित जिले से आने सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर यह तय हुआ कि जून माह के आखिरी सप्ताह में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगी। जिसमे जून माह के आखिरी सप्ताह में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जिसमें पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं पार्टी के राज्यसभा सांसद सह झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके आलावा धनबाद में एक हवाई अड्डा एवं एम्स अस्पताल बनाने हेतु चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पार्टी द्वारा करने , जिले में विधि-व्यवस्था की चरमराई स्थिति एवं बिजली का भी चरमराई स्थिति को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जोर-शोर से
प्रखण्ड स्तर पर चलाने का सर्वसम्मत निर्णंय ली गई। बैठक की शुरूआत विगत दिनों आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में जो सैलानियों की निर्मम हत्या कर दी गई उसे लेकर दो मिनट का मौन धारण किया गया और उनकी आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। बैठक में जिला व राज्य स्तर पर पार्टी को सुदृढ़ संकल्प लिया गया। मौके पर अध्यक्ष के अलावे पिन्टु कुमार सिंह के अलावे प्रदेश महासचिव उदय कुमार सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, के०बी० सहाय, प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिन्हा, विजय सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शंकर चौरसिया, दिलीप सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज प्रसाद, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, रीता रानी मण्डल, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्णदेव पासवान, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु मोदक, बलियापुर प्रखण्ड अध्यक्ष शिव चरण महतो, निरसा प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, पूर्वी टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष शिशिर दॉ, अक्षय सिन्हा, टुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेण्य, तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेण्य, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, साधु शरण पासवान, डॉ० राजेश राम, अशोक सिंह, स्कृतिकान्त सिंह, सकलदेव राय, बैजु सिन्हा, अनिल सिन्हा, जिला महासचिव झप्पु सिन्हा, मिथिलेश दुबे, नेपाल प्रमाणिक, नमन भारती, आदित्य पासवान, अशोक रविदास, गौतम पाण्डेय, अरूण पासवान, कपिलदेव यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोहा लग गई एमजीएम प्रकरण पर मंत्री इरफान व विधायक पूर्णिमा दास में
#
आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा की आक्रोश रैली
#
आतंकी हमले के विरोध में धनबाद में निकली आक्रोश रैली कहा "भारत में बसे बांग्लादेशियों भाजपा खदेडेगी "
#
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आया बड़ा बयान
#
गृह मंत्री अमित शाह 10 को रांची आएंगे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खुसी में पड़ी खलल : शादी के जश्न के दौरान हर्ष आया शौख से चली गोली के चपेटे में पहुंचा अस्पताल
#
टाटा स्टील लोगों को देगी बिजली,कम से कम आएगा बिजली का बिल
#
महाकुंभ के समापन के बाद पहली बार आरा जंक्शन पहुंचे दानापुर डीआरएम ,प्लेटफार्म से लेकर रेलवे ट्रैक के कार्यो का लिया जायजा
#
भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास दर्ज है "फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया में " भोजपुरी विभाग के डॉ रंजन विकास के संस्मरण पर पुस्तक हुई परिचर्चा
#
लापता पिता को ग्रामीणों ने चोर समझ की पिटाई ,पुलिस जब पहुंची तो मामला कुछ इस तरह निकला.....