Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सलोनी कुमारी बनी बिहार रग्बी टीम का हिस्सा, खिलाड़ी में पहले से हीं अलग पहचान है रखती रही हैं वह
5/7/2025 4:12:05 PM IST
7597
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जहानाबाद की सलोनी कुमारी को बिहार रग्बी टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिला है।इस गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के पांच जिलों में 04 मई से प्रारंभ हो चुका है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल आयोजन में बिहार की भारोतोलन (वेटलिफ्टिंग) टीम में जहानाबाद जिले के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला अन्य खेलों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।इसी क्रम में जहानाबाद जिला अंतर्गत घोसी प्रखंड की निवासी सलोनी कुमारी ने बिहार रग्बी टीम में स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। वह 07 मई से शुरू हो रही रग्बी प्रतिस्पर्धा में बिहार टीम की ओर से भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि सलोनी इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की रग्बी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर न केवल जिले, बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित कर चुकी हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में सलोनी कुमारी सहित बिहार रग्बी टीम को जिला प्रशासन, जहानाबाद की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। प्रशासन को आशा है कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक तालिका में स्थान सुनिश्चित करेंगे।भारत सरकार के खेल मंत्रालय, बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह आयोजन, राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को दिशा एवं पहचान देने का सशक्त माध्यम बन रहा है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तीन बेटियों का बॉक्सिंग में जलवा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भारत बनाम अफगानिस्तान ODI अपडेट: हरशित राणा की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म