Date: 19/06/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड आंदोलनकारियों को लेकर 21को आहूत बैठक होगी महत्वपूर्ण 

6/16/2025 6:02:15 PM IST

108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola  : झारखंड आंदोलनकारी महासभा की बैठक आगामी 21 जून को आहूत किया गया है। यह बैठक डाक बंगला परिसर  में रखी गई है। बैठक में समन्वय समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों और प्रमंडलीय सम्मेलन कर झारखंड के सभी आंदोलनकारी को जागरूक किया जायेगा। इसमें सभी आंदोलनकारियों को उचित मान सम्मान ,पेंशन आश्रितों के साथ साथ सभी मांगों को लेकर यह आंदोलन लगातार चल रही है।  संघर्ष को लेकर सरकार तक एकजुटता का परिचय देते हुए झारखंड आंदोलनकारी राज्य स्तरीय महासम्मेलन करने का लिए गए। यह तय हुआ कि रामगढ़ जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक विचार-विमर्श को लेकर मुख्य रूप से यह  बैठक रखी गई है। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राज चक्रवर्ती, केन्द्रीय महासचिव भोला मांझी, आदित्य महतो, अमुल्य उपाध्याय,हरिबोल महतो, राजेश उपाध्याय,नुना मांझी, जगरनाथ महतो,नुनिबाला देवी, पार्वती देवी, कुंजलाल रविदास, मुन्ना त्रिपाठी,कैदार महतो ने जानकारी दी। 
 
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट