Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मुख्यमंत्री हेमंत डोरंडा में बाबा साहेब की जयंती सहित तपोवन मंदिर में की पूजा अर्चना में हुए शामिल 
 

4/14/2025 11:53:12 AM IST

157
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  डोरंडा, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने बाबा साहेब को सिर्फ संविधान निर्माता हीं नहीं एक सच्चे राष्ट्र भक्त भी बताया। उन्होंने आह्वान किया कि बाबा साहेब की मार्गदर्शन पर चल कर कोई सच्चा राष्ट्र भक्त बन सकता है। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रांची के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। 
इसके बाद  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर पहुंचे और मंदिर में विभिन्न प्रतिमाओं का अवलोकन सहित पूजा अर्चना भी किया। साथ हीं उक्त मंदिर के नवनिर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट