Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शिक्षक पिता ने 17 वर्षीय बेटी की डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान
6/24/2025 11:09:21 AM IST
7586
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Saba Afrin
Maharashtra :
महाराष्ट्र के सांगली जिले के आटपाडी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नेलकरंजी गांव में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी जान ले ली. आरोपी धोंडीराम भोसले पेशे से एक शिक्षक है और उसने यह जघन्य अपराध केवल इसलिए किया, क्योंकि उसकी बेटी परीक्षा में फेल हो गई थी.
धोंडीराम की पत्नी की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना 21 जून की रात की है. बेटी के परीक्षा में असफल होने की खबर मिलते ही धोंडीराम गुस्से से आगबबूला हो गया. उसने एक लकड़ी की छड़ी से अपनी बेटी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान वह लगातार कहता रहा कि वह उसे जान से मार देगा. मां ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की और घायल बेटी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
आरोपी पुलिस हिरासत में
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा BNS 103(1) और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को आटपाडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
क्या बोले अधिकारी?
मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक विनय बहिर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की छड़ी से पिटाई और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसे बर्बरता से पीटा गया था. इस घटना के बाद सांगली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है.
नीट मॉक टेस्ट में बेटी के फेल होने से आरोपी टीचर को इंसल्ट महसूस हो रहा था, यहीं वजह रहा कि उसने शुक्रवार की रात बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसका मौत हो गई. साधना के सिर पर जोरदार चोट लगी थी और उसका पूरा शरीर जख्मी हो गया था. उसे सांगली के उषाकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई. उसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 92.60% अंक प्राप्त किए थे. हालांकि, हाल ही में NEET अभ्यास परीक्षा में उसका प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती