Date: 16/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेठालाल-बापूजी और दयाबेन की थीम पर जमशेदपुर में बन रहा दुर्गा पूजा पंडाल, दिखेगा गोकुलधाम सोसायटी का नजारा....
10/15/2026 5:04:28 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: के बागबेड़ा स्थित भिखारी मैदान में गाढ़ाभासा लाल बिल्डिंग चौक के पास श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने गोकुलधाम सोसायटी की थीम पर अनोखा पंडाल तैयार कराया है। जमशेदपुर में पहली बार इस थीम पर पंडाल बनाया गया है। करीब चार लाख रुपये की लागत से तैयार इस पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को हो गई। पेट्रोल पंप से चंद्रयान तक, हर साल अलग थीम। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी वर्ष 2010 से पूजा का आयोजन कर रही है। कमेटी हर साल किसी खास थीम के जरिये लोगों को आकर्षित करने की कोशिश करती है। इससे पहले यहां पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, चंद्रयान और टोल प्लाजा जैसी थीम पर पंडाल बनाए जा चुके हैं। इस बार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की गोकुलधाम सोसायटी को थीम बनाकर पंडाल तैयार किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को लोकप्रिय धारावाहिक के चर्चित किरदारों से जुड़ा माहौल देखने को मिलेगा। पंडाल में स्थापित होगी 11 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में मां दुर्गा की 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी और नवमी को श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। कमेटी को उम्मीद है कि गोकुलधाम सोसायटी की थीम बच्चों और युवाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी आकर्षित करेगी। कमेटी के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे पूजा के आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौबे, महासचिव नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष विभास सिन्हा और लाइसेंसी धर्मेंद्र सिंह हैं। वहीं, संजय कुमार, जय प्रकाश और विष्णु पांडेय कमेटी के सदस्य हैं कमेटी की ओर से इस बार भी श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव देने की तैयारी की गई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
10 साल से कायम अम्बा डांडिया उत्सव की धूम परिवारों के संग गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक परंपराओं का दिखा संगम.....
#
धनबाद के तेतुलतल्ला में बनेगा 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल, और मूव करता पंडाल होगा खास आकर्षण ,
ड्रोन से
होगी
निगरानी
.....
#
अब मुंगेर में भी उठाएं बोटिंग का मजा राजा-रानी तालाब बना मनोरंजन का नया ठिकाना...
#
महालया पर लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी में नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ का हुआ मंचन, 60 कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा व्यवस्था पर प्रस्तुत की अपनी कला !
#
धनबाद में ‘बोधन’ नृत्य-नाटिका का मंचन, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और प्रश्नपत्र लीक पर उठे सवाल..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने को लेकर जीआरपी ने किया सभी को जागरूक.....
#
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
#
सलमान खान के शो Bigg Boss 20 का सेट लीक? सोशल मीडिया पर मची हलचल
#
बोधगया में होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना
#
एम.एम. महिला कॉलेज में नशामुक्ति शपथ अभियान, 100 छात्राओं ने लिया संकल्प