Date: 07/07/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रथ यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक सरयू राय, सुख शांति और समृद्धि की कामना की

6/27/2025 5:15:48 PM IST

61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Vikash
 
Jamshedpur : जमशेदपुर में कुल 10 जगहों से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरे धूमधाम से निकाली जा रही है, वही साकची का उत्कल एसोसिएशन मे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गईं। इस रथ यात्रा मे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए, दोनों नेता एक साथ भगवान जगन्नाथ के इस रथ यात्रा मे शामिल हुए। उसके बाद बारी बारी से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना किया और झारखंड की ख़ुशहाली की कामना की। 
वहीं झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ओडिसा के साथ साथ झारखण्ड और अन्य प्रांतो मे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरे धूमधाम से निकाली जा रही है। झारखण्ड समेत तमाम देश वासियो को रथ यात्रा की बधाई देता हूँ। भगवान जगन्नाथ से कामना करता हूँ की झारखण्ड मे सुख शांति और समृद्धि आए।
विधायक सरयू राय ने कहा की जमशेदपुर में पुरे श्रद्धा और भावपूर्ण के साथ आज रथ यात्रा निकाली जा रही है, भगवान जगन्नाथ सबका मनोकामना पूर्ण करें।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए विनोद केसरी की रिपोर्ट