Date: 10/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

संयुक्त मोर्चा ने की धनबाद में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की शत प्रतिशत सफलता का दावा  
 

7/9/2025 4:16:34 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : राष्ट्रव्यापी हड़ताल को धनबाद में संयुक्त मोर्चा ने शत प्रतिशत सफल होने का दवा किया है। यह दावामोर्चा के नेता ए  के झा ,बृजेंद्र प्रसाद सिंह ,मानस चटर्जी, एस एस डे, रंजय कुमार, रणविजय सिंह, भवानी बंदोपाध्याय ,सपन बनर्जी , हरिप्रसाद पप्पू, प्रीतम रवानी ,अरविंद सिंह ने संयुक्त  रूप से की है। इन नेताओं ने कहा कि देश के 25 करोड़ मजदूर सहित कोल इंडिया लिमिटेड के संगठित और असंगठित मजदूरों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए प्रथम पाली से ही हड़ताल को शांतिपूर्ण ढंग से सफल किया है। भारतीय मजदूर संघ के नेताओं के पूंजीवादी सोच ,मजदूर विरोधी नियत सरकार परस्त विचारधारा को बेनकाब करते हुए उन्हें यूनिट स्तर से कॉर्पोरेट स्तर तक अपनी हैसियत का ज्ञान करा दिया है। उनका हर प्रयास भारत सरकार के सहयोग के बावजूद हड़ताल को विफल करने में कामयाब नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के श्रमिकों ,मजदूर किसानों और श्रमिक संगठनों को जिसने  आज के हड़ताल में संयुक्त मोर्चा का साथ दिया है उसके प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं। हमारी एकता बरकरार रहेगी जब तक भाजपा सरकार से  इन काले कानून को वापस कराने में हम कामयाब नहीं हो जाते।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क