Date: 18/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पी एम आवास की बारामुड़ी में बने 320 घरो का चाभी नगर विकास मंत्री ने सौंपी लाभुकों को   

7/18/2025 5:54:13 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बारामुड़ी में बने 320 घरो का चाभी नगर विकास मंत्री के हाथो लाभुकों को सौपा गया। इस मौके पर बारामुड़ी किफायती आवासीय  परियोजना के उद्घाटन सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया।  इस मौके पर मंत्री के साथ साथ गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ,धनबाद के विधायक राज सिन्हा,  झरिया के विधायक रागिनी सिंह , टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो उर्फ़ बबलू महतो के आलावे नगर आयुक्त रवि राज शर्मा सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। आज बारामुड़ी किफायती आवासीय  परियोजना को दुल्हन की तरह सजाया गया था साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास को चाभी मिलने के बाद लाभुक काफी खुश दिखे और उन्होंने इसको लेकर प्रधानमंत्री को धन्यबाद किया। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क