Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी
7/18/2025 5:54:13 PM IST
7615
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Asnshol :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘विकास से सशक्तिकरण’, ‘रोजगार से आत्मनिर्भरता’ और ‘संवेदनशीलता से सुशासन’ को भारत के विकास का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा हो रही है। इस दिशा में भारत में हो रहे बुनियादी बदलाव एक मजबूत आधार बना रहे हैं।प्रधानमंत्री ने आज दुर्गापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर भारत की श्रमशक्ति का बड़ा केंद्र है और इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी, गैस आधारित अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को बल मिलेगा।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में बीपीसीएल की 1,950 करोड़ रुपये की सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी। इसके तहत घरों और व्यवसायों को पीएनजी और सीएनजी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी पर बहुत काम हुआ है। पिछले दशक में, हर घर तक एलपीजी पहुँची है और दुनिया ने इसकी सराहना की है। हमने वन नेशन, वन गैस विजन पर काम किया और प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना बनाई। इसके तहत पश्चिम बंगाल सहित भारत के छह पूर्वी राज्यों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
प्रधानमंत्री ने दुर्गापुर से कोलकाता तक 132 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन का भी उद्घाटन किया, जिसकी लागत 1,190 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 1,457 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली एफजीडी को भी राष्ट्र को समर्पित किया। रेल क्षेत्र में पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के दोहरीकरण और तोपसी व पांडबेश्वर में 380 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए आरओबी का भी उद्घाटन किया गया।
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिकी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
10 सूत्री मांगों पर अड़े छात्र, मुंगेर विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी..
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
सात दिवसीय भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति के बाद भव्य महाभंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद का ग्रहण
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....