Date: 03/08/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में सरकार अपराध पर लगाएं लगाम नहीं तो गद्दी छोड़ दे : डॉ देविका
 

8/2/2025 3:45:32 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gya jee  : बिहार में  गिरती कानून व्यवस्था, प्रशासन की नाकामी और महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रही है। सरकार इन चीजों पर रोक लगाए और नहीं लगा सकते तो गद्दी छोड़ दे। उक्त बातें राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जिला महासचिव डॉ देविका सरयार मिश्र एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा ने प्रेस वार्ता में कही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे डॉक्टर देविका सरयार मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार मूक दर्शक बनकर इन घटनाओं को देख रही है। जबकि जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं कि यह सब छोटी-मोटी घटनाएं हैं। उन्होंने सवाल उठाया क्या लोगों की जिंदगी की इज्जत की कोई कीमत नहीं है ? उन्होंने बताया कि जनवरी से जून 2025 तक कुल 1376 जघन्य घटनाएं घटित हुई है और गयाजी के सांसद इन घटनाओं का विरोध नहीं किया है। वही डीजीपी का किसानों के प्रति बयान भी हास्यास्पद है। 
 
 
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट