Date: 10/08/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कतरास मे नगर निगम के कर्मचारीयो की  वेतन कटौती के खिलाफ हड़ताल शुरू 

8/9/2025 5:05:53 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara  : बाघमारा के कतरास मे नगर निगम के कर्मचारीयो द्वारा वेतन कटौती के खिलाफ हड़ताल पर बैठे गए है। इस दौरान वे अपनी विभिन्न लंबित मांगों को भी उठा दिया है। नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है की नये एच.आर  के आने से ही कर्मचारियों का  वेतन मे कटौती हुई है। मूल  वेतन से दो - तीन हजार की कटौती की गई है जो सरासर गलत है। उन्होंने कतरास नगर निगम  के प्रबंधक से वार्ता करने का प्रयास किया है।  लेकिन बात नहीं बनने से सभी कर्मचारी हड़ताल मे चले गए है। जिससे क्षेत्र का व चरमरा गई है साथ हीं भविष्य में गति और रुक सकती है।
 
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट