Date: 10/08/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्वार्थ को दरकिनार कर अजय कुशवाहा ने दुर्घटना पीड़िता की  ऐसे मदद कर बचाई जान

8/10/2025 4:18:50 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit  by umesh tiwary
 
 
Gya  jee  : अगर मुसीबत में धर्म व जाति को दरकिनार कर सिर्फ इंसानियत के नाते मदद की जाय तो उसकी बात हीं कुछ और होती है। खासकर एक राजनीतिक नेता भी जब इसी रास्ते पर चले। गया जी में अतरी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी और जदयू के वरीय नेता इंजीनियर अजय कुशवाहा की कलाई पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। हिन्दू और मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर उन्हें राखी बांधी और लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। खास बात यह रही कि गया से अतरी जाते वक्त रास्ते में सरबहदा निवासी अरुण चौहान अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे। अचानक हादसा हो गया। पत्नी सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। अजय कुशवाहा ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मदद के बाद अजय कुशवाहा ने अतरी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।सीजरसराय प्रखंड के कुतलूपुर, डेगांव, हे मारा, बिहटा, सतमासा समेत कई गांवों में उन्होंने जनसंपर्क किया। जीविका दीदी और आशा कार्यकर्त्रियों ने उन्हें राखी बांधकर भाई के रूप में स्नेह जताया। बहनों ने उनके हाथों में प्यार और भरोसे के धागे बांधते हुए हर सुख-दुख में साथ निभाने की उम्मीद जताई।अजय कुशवाहा ने कहा कि सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस प्यार और भरोसे के धागे को कभी टूटने नहीं दूंगा। कार्यक्रम में खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, प्रमोद कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, सरवन चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राखी बांधने वालों में रूपा देवी, प्रियंका कुमारी, कुसुम कुमारी, माधुरी देवी, ललिता देवी, शारदा सिन्हा समेत दर्जनों बहनें शामिल रहीं।
 
 
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट