Date: 01/09/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मानसून की बारिश ने फिर पकड़ी जोर ,जन जीवन हुई बुरी तरह प्रभावित 
 

8/24/2025 4:36:38 PM IST

67
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : मानसून की बारिश ने एक बार फिर से झारखंड में कहर बारपना शुरू कर  दी है।  राज्य के लगभग आधा दर्जन  जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।  जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुई  है।  इधर जमशेदपुर और सरायकेला यूं कहे तो कोल्हान के तीनों जिलों में पिछले 48 घंटे से हो रहे बारिश से एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगी  है।  दोनों प्रमुख नदियां स्वर्ण रेखा और खरकाई खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं  हैं।  जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी की  है।  इधर सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली नगर परिषद के हालात बेहद ही नाजुक है।  यहां जल जमाव के कारण लोग 48 घंटे से घरों में कैद है।  लोगों का सड़कों पर निकलना दुश्वार हो गया है सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्गों को हो रहा है।  लोगों का कहना है कि बार- बार नगर परिषद और प्रशासन से अनुरोध करने के बाद भी हर साल बारिश में उन्हें जलालत झेलनी पड़ती है।  जल जमाव के कारण महामारी फैलने का खतरा मंडराने लगी  है।  कपाली के कई वार्ड टापू में तब्दील हो चुके हैं। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट