Date: 01/09/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

श्री बाला गणपति विलास संस्था की गणेश पूजा में अर्जुन मुंडा व सरयू राय हुए शामिल 
 

8/27/2025 4:06:41 PM IST

60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : कदम स्थित श्री बाला गणपति विलास संस्था द्वारा आयोजित गणेश पूजा में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय भी शामिल हुए। अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पूजा है। यहां पूरे ही सादगी, विधि- विधान और भव्यता के साथ पूजा होती है।हम पूरे परिवार के साथ यहां शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्री गणेश जी सबको आशीर्वाद देते हैं कि मानव का कल्याण होना चाहिए। देश का कल्याण होना चाहिए। पूरे विश्व का कल्याण होना चाहिए। वहीं सरयू राय ने कहा कि यहां पूजा पूरी निष्ठा पूर्वक होती है। 100 वर्ष से अधिक इस पूजा का हो गया है। इस तरह की पूजा पद्धति से हमें सीखना चाहिए और उसका अनुकरण करना चाहिए।गौरतलब है कि श्री बाला गणपति विलास द्वारा आयोजित गणेश पूजा पूरे विधि- विधान से पिछले 107 वर्षों से हो रही है। संभवत झारखंड का यह सबसे पुराना गणपति विलास पूजा है।यहां पर दक्षिण भारतीय पद्धति द्वारा वाद्य यंत्र और पंडितों द्वारा पूजा कराया जाता है। यहां एक भव्य मेला भी लगता है, जो इस बार 18 दिन तक चलेगा। 14 सितंबर को मेला समाप्त होगा। पूरे 18 दिन चलने वाले इस गणेश पूजा में रुद्राभिषेक, कुमकुम पूजा, महाभोग वितरण आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट