Date: 01/09/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

2015 में बना पुलिस थाना अभी तक नहीं हुआ है हैंडओवर, जनता का पैसा किया जा रहा है बर्बाद

8/31/2025 2:01:34 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : जमशेदपुर यानी पूर्वी सिंहभूम का आजाद नगर थाना जिसकी हालात काफी जर्जर है। जिसको देखते हुए लगभग सभी थानों के लिए नई बिल्डिंग बनी। उस समय आजाद नगर थाना के लिए भी नया थाना बना, मगर उसे जमशेदपुर के सीमा में ना बना कर बना दिया गया सीमावर्ती क्षेत्र जिला सरायकेला में, जिस कारण आज तक उस नए बने थाने को हैंड ओभर नहीं लिया गया। जिस कारण आज नए बने थाने की स्थिति खंडहर जैसी बन चुकी है। नया थाना 14-11-15 में बनाया गया था, जिस समय रघुवर दास मुख्यमंत्री हुआ करते थे। जहाँ एक भी एफआईआर नहीं हुआ ना ही यह थाना संचालित हुआ है, मात्र यहां जवानों का रात्रि विश्राम ,यानी इस बिल्डिंग को आराम करने का स्थान बना कर रख दिया गया। इस बिल्डिंग को लगभग 2 करोड़ की लागत से बनाई गई थी। जिसका आज हाल बहुत खराब है। यहां जप्त की हुई गाड़ियों के अलावा जवानों का कब्जा है। जहा जवान सभी रूम में अपना बसेरा बना रहते है । अब सवाल उठता है आखिर इतनी बड़ी भूल कैसे हुई। जब जमशेदपुर के लिए बनना था तो सरायकेला जिला के सीमा डोभो में कैसे बन गया। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.अकबर की रिपोर्ट