Date: 01/09/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ब्यूटी पार्लर में सिंघम ने की छापेमारी, मची भगदड़

8/31/2025 2:01:34 PM IST

93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : एक वे सिंघम था जो फिल्मो में भ्रस्टाचार और गलत कार्यो के खिलाफ पूरी सिस्टम से लड़ता था ठीक उसी के तर्ज़ पर झारखण्ड में भी एक सिंघम हैं जिसे देख अवैध धंधेबाज़ इलाका छोड़ भाग उठते हैं अब आप सोच रहे होंगे की हम आपको अजय देवगन की फिल्म सिंघम की बात कर रहे हैं पर ऐसा नहीं हैं हम झारखण्ड पुलिस में रहे सिंघम की बात कर रहे हैं चलिए हम मिलवाते हैं झारखण्ड के इस सिंघम पुलिस पदाधिकारी से नाम राजन कुमार वर्तमान ठोर ठिकाना झारखण्ड पुलिस, पदस्थापना जमशेदपुर गोलमुरी थाना। जब राजन कुमार की गाडी क्षेत्र में निकलती हैं तो धंधेबाज़ बिल में ढूक जाते हैं, भगदड़ मच जाती हैं ऐसा ही आज कुछ भगदड़ ब्यूटी पार्लर चलाने वाले संचालको में देखी गई। राजन कुमार को जैसे ही पता चला की गोलमुरी थाना में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा हैं फिर क्या था थाने से पुलिस की जीप निकली। खुद राजन भेष बदल कर छापेमारी में निकल पड़े। कई ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की , छापेमारी के वक़्त ब्यूटी पार्लर संचालको में भगदड़ मच गई।  छापेमारी लगभग 2 दर्जन ब्यूटी पार्लर में हुई। सिंघम का साफ़ आदेश हैं अपने क्षेत्र में न खाऊंगा न खाने दूंगा यानी अवैध धंधा बिलकुल नहीं होने दूंगा। कुल मिला कर जिस तरह से ब्यूटी पार्लर के खिलाफ ये छापेमारी चली इसकी चर्चा लोगो के बीच हो चला लोग कहते सुने गए की ऐसे ऐसे सिंघम  और भी दो चार आ जाए तो जमशेदपुर से गलत धंधेबाज़ तड़ीपार हो जायेंगे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.अकबर की रिपोर्ट