Date: 15/10/2025 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं : प्रधानमंत्री
9/15/2025 8:00:02 PM IST
78
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया हवाईअड्डे का उद्घाटन किया, साथ ही राज्य को 40 हजार से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एक ओर जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया के शीशाबाड़ी मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पक्की जिम्मेदारी है। जो इन लोगों को बचाने में जुटे है, उन्हें बताता हूं कि भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं।
बिहार में हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) और घुसपैठिए को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) घुसपैठिए को बचा रही है। विपक्ष ऐसा वोट बैंक के लिए कर रहा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार घुसपैठिए को बाहर निकालने का काम करेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने बिहार का शोषण किया। इन लोगों को बिहार से नफरत है। कांग्रेस-राजद ने बिहार को बदनाम करने की ठान ली है। ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते। अपनी तिजोरी भरने वाले गरीबों का घर क्यों भरे। पहले कांग्रेस-राजद की सरकार में सरकारी योजना में घोटाला किया जाता था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की। जो आजकर यहां घूम रहे हैं, उन्होने मेरे आने से पहले मखाने का नाम भी नहीं सुना होगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के कुशासन का नुकसान पूर्णिया के लोगों को उठाना पड़ा,लेकिन अब स्थिति बदल रही है। हर गरीब को जब तक पक्का घर नहीं मिलता, तबतक शांत नहीं बैठूंगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार की तुलना बीड़ी कर रही है। ये लोग बिहार को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। राजद के राज में हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम थी। वहीं अब राजग की सरकार में महिलाएं जीविका दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। राजद -कांग्रेस के लिए अपने परिवार की चिंता ही सबसे बड़ा काम है, लेकिन मोदी के लिए जनता ही उसका परिवार है। इसलिए मैं कहता हूं… सबका साथ, सबका विकास। देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास जरूरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी। पिछड़े को प्राथमिकी, गरीब की सेवा ही मोदी का लक्ष्य है। 4 करोड़ लोगों को पक्का आवास मिल चुका है। अब 3 करोड़ लोगों को आवास देने की तैयारी की जा रही है। जब तक सभी को पक्का घर नहीं मिलेगा, मोदी रूकने वाला नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का काम चल रहा है। बिहार की डबल इंजन की सरकार यहां के पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देरी से पूर्णिया पहुंचने पर उन्होंने जनता से क्षमा मांगी है और कहा कि देरी के बावजूद आप लोग इतनी बड़ी तादाद में जुटे रहे, इसके लिए आप सभी को धन्यवाद।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने पूर्णिया एयरपोर्ट व टर्मिनल भवन, अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन, भागलपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पूर्णिया में शुक्राणु केंद्र और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट, विक्रमशिला कटरिया नई रेल लाइन, कोसी मेची अंत:राज्यीय नदी जोड़ परियोजना, सुपौल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कटिहार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, दरभंगा में जलापूर्ति परियोजना, कटिहार में जलापूर्ति परियोजना और भागलपुर में जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास भी किया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रणव यादव का टिकट काटकर पुराने और समर्पित कार्यकर्ता कुमार प्रणय पर भरोसा जताया
#
आरा से भाकपा माले नेता कयामुद्दीन अंसारी ने किया नामांकन दाखिल
#
सकलदेव बिंद ने तारापुर विस से कराया VIP पार्टी से नामांकन
#
त्रिविक्रम नारायण सिंह औरंगाबाद सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार
#
अन्तः भाजपा ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए जारी कर दी अपनी प्रत्याशियों के नाम की सूचि
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भतीजे ने चाचा को पेट में मार चाकू, इलाज के लिए तुरंत रेफर किया गया
#
बांग्लादेश में बच्चियों के लिए दर्दनाक गुजर रहा 2025,यौन शोषण के मामले 75 प्रतिशत बढ़े
#
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, मिल रही है वाहनों से जमकर जुर्मना
#
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
#
भारत बनाम साउथ कोरिया, आज हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला