Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

किसानो ने अफीम की खेती नहीं करने की ली शपथ, पुलिस द्वारा चलाया जा रहा प्री कल्टीवेशन ड्राइव

9/18/2025 5:12:37 PM IST

61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Saraikela : सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जाएगा ।
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
इस अभियान के तहत  वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु चलाये जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के दौरान पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसावाँ के नेतृत्व में टाउनहॉल सराइकेला में बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बैठक के अंत में उपस्थित आमजन द्वारा अफीम की खेती नहीं करने की शपथ ली गई एवं अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी अफीम की खेती नहीं करने हेतु प्रेरित करने की प्रतिबद्धता जताई।
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट