Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नाले में गिरा बच्चा, पानी के तेज़ बहाव में बहा

9/21/2025 1:57:17 PM IST

91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Giridih : नगर थाना क्षेत्र गांधी चौक के समीप शाम को एक दो साल का बच्चा मां की गोदी से फिसलकर नाले में गिर गया। तेज बारिश के कारण नाले में बहाव बहुत तेज़ था, जिस कारण पानी के बहाव में बच्चा बह गया। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
गिरिडीह जिला प्रशासन के तरफ से शाम से बचाव व राहत कार्य शुरू किया गया। गिरिडीह नगर निगम की टीम युद्ध स्तर पर कार्य करने में लगी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मांगरोडीह गांव की रहने वाली है। 
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट