Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर की आकृति पर आधारित है पंडाल

9/26/2025 1:12:24 PM IST

53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : आदित्यपुर एस टाइप मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने  किया। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण मायापुर (पश्चिम बंगाल) स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर की आकृति पर आधारित पंडाल बना, जो अपनी भव्यता और कलात्मकता के कारण श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए और पंडाल की भव्य सजावट का आनंद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मां दुर्गा को शक्ति और संरक्षण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद ही प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने की ताकत देता है। उन्होंने समाज में शांति, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट