Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुख्यमंत्री की सभा में महिलाओं के गहने चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश

9/27/2025 12:21:28 PM IST

81
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुख्यमंत्री की सभा में महिलाओं के गले से उड़ गए सोने के गहने, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,महिलाओ का रो रो कर बुरा हाल,हंगामा करते हुए सड़क को किया जाम,DM SSP सहित कई अधिकारी की गाडी रोक किया हंगामा  ,अधिकारियो के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के राघोपुर गांव में आयोजित जनसभा के दौरान उचक्कों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सभा स्थलपर मौजूद तकरीबन 12 से ज्यादा  महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब हो गए। सभा समाप्त होने के बाद महिलाओं को अपने गहनों के चोरी होने का अहसास हुआ। कई महिलाएं अपने गले से चेन और मंगलसूत्र गायब देखकर फुट-फुटकर रोने लगीं। पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। महिलाओं ने कहा कि जब मुख्यमंत्री की सभा में इतनी बड़ी घटना हो सकती है तो आम सड़कों पर लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। पीड़ित महिलाएं अपने गुम हुए गहनों की तलाश में भटकती रहीं। घटना के बाद से महिलाओं में भारी आक्रोश दिखा जिसके बाद सभी ने मुख्य सड़क जाम कर हंगामा किया जिस्मे दरभंगा के डीएम और एसएसपी की गाडी भी फांसी रही और अधिलकारियों को रोके रखा। करवाई के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया। पूनम देवी ने कहा की मेरा 1 लाख का चेन चोरी हो गया। वही गौरी देवी 40 हजार का बतया ,सुनीता देवी 50 हजार,का सोने का चैन कहा वही गायत्री देवी कबैय 2 लाख,रामकुमारी देवी 50 हजार,राधा कुमारी 35 हजार,का बतया
 
कोयलांचल लाइव डेस्क