Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूजा पंडाल में चर्च स्वरूप वेटिकन संग्रहालय की थीम रांची में बना साम्प्रदायिक विवाद का मुद्दा 

9/27/2025 4:59:10 PM IST

57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : पूजा में साज सज्जा को लेकर अक्सर विवाद आते रहतें है। मौजूदा समय में रांची में दुर्गा पूजा के अवसर पर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बनाई गई है मे इटली के रोम में स्थित वेटिकन संग्रहालय की थीम इन दिनों चर्चा का विषय है। जो क्षेत्र में विवाद का मुद्दा बनता जा रहा  है। हिंदू संगठन विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान मे इस पंडाल को भारत धर्मांतरण का अड्डा बताया तथा झारखंड सरकार को इस मामले में हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। झारखंड अंतर्गत रांची के रातू रोड आर आर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में यह साज सज्जा की गई है। संबंधित मामले में विवाद की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल के एक ट्विटर  पर साझा किया गया पोस्ट को लेकर हुआ है । झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता विक्की यादव के नेतृत्व में बना पंडाल को विहिप द्वारा धर्ममंतरण का अड्डा बताया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी खेल के तहत  मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के लिए पूरा वेटिकन सिटी रूम ही बस डाला है। उन्होंने इस कृति को हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ और सरकारी खेल बताया है। यह पंडाल अपनी भव्यता के कारण पहले ही चर्चा का विषय था। आयोजको के अनुसार 85 लाख की लागत से बनी इस पंडाल की लंबाई 100 फिट  और चौड़ाई 45 फिट है। इसके निर्माण में  70 से 80 कारीगर लगे थे। इस मामले को लेकर रांची में तनाव की स्थित है। उक्त विवाद के बाद यह मामला और भी तूल पकड़ रही है।  इसको देखते हुए  स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष राहुल यादव ने संबंधित विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है की पंडाल पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है और इसे केवल वेटिकन संग्रहालय की कलात्मक थीम पर बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था ।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क