Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी के खिलाफ पुतला दहन 
 

9/27/2025 4:59:10 PM IST

53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit  by umesh  tiwary .
 
Jahanabad  : जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा का वार्ड नंबर 30  में मनमानी के खिलाफ क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनके इस गतिविधि के कारणआम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई योजना क्षेत्र के  लोगों द्वारा नगर परिषद को दिया गया है लेकिन किसी तरह का विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। हद तो यह है कि उक्त  वार्ड में 30 को लाइट लगा हुआ है लेकिन कई लाइट खराब है जिसको आज तक मरम्मत भी नहीं किया गया है। जबकि दशहरा आ  रहा है तथा दीपावली भी आने वाला है साथ हीं  छठ पूजा भी नजदीक ही है ।लेकिन इसके बाद भी लाइटों को दुरुस्त नहीं किया गया है। आरोप  है लगभग 62 लाख रुपया हर महीने शहर के सफाई पर खर्च किया जा रहा है लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई का ठेका एक एनजीओ को दिया गया है जिसके माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी हर महीने 800000 रूपये वसूली कर रहे हैं। योजना की स्वीकृति के लिए  लाभुक से 50000 के डिमांड किया जा रहा है। पैसा नहीं देने के कारण योजना के स्वीकृत नहीं दी जा रही है । इस प्रकार पूरा नगर परिषद  भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। इसी से त्रस्त स्थिति में उनके खिलाफ लोगों ने पुतला दहन कर रहे हैं। अगर यही रवैया रहा तो इसको लेकर  बड़ा आंदोलन की भी तैयारी है। मामले को लेकर  बड़ी संख्या में इस वार्ड के लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी के विरोध नारा लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। लेकिन वार्ड पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी के इस  रवैया के कारण शहर में विकास कार्य बाधित हो रहा है उससे आम जनता काफी परेशान बढ़ती हीं जा रही है। 
 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट