Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा नेता मिथिलेश राम का निधन, पार्टी में शोक की लहर

10/6/2025 1:09:30 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Dhanbad : भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार राम का धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से भाजपा समेत पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। पिछले तीन दशकों से मिथिलेश कुमार राम भाजपा की राजनीति में दलित समाज के प्रमुख चेहरे के रूप में पहचाने जाते थे। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
धनबाद जिला भाजपा के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती थी। अपने बेबाक बोल और स्पष्ट विचारों के कारण वे आम कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक में लोकप्रिय थे। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया और समाज के हित में कई पहल कीं उनके निधन से पार्टी ने एक जुझारू और कर्मठ नेता को खो दिया है। भाजपा नेताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में मुकेश पांडे, संतोष सिंह, सुनील पांडे, विकास साहू, उत्तम महतो, निर्मल मिश्रा, शांतनु चंद्र, महंत पांडे, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, मनोज मिश्रा, कुमुद प्रसाद, जितेंद्र मालाकार मंटू इत्यादि। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज गोविंदपुर स्थित खुदिया घाट पर किया जाएगा। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क