Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीजेपी ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर किया बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत नेता हुए शामिल 

10/6/2025 5:14:06 PM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : घाटशिला में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्पूर्ण बैठक हुई, जिसमें विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बरिष्ठ नेता उपस्थित रहें। इसके अलावा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्याक्ष सह पूर्व मंत्री बड़कुमर गगराई, सांसद विधुत वरण महतो,पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं घाटशिला उपचुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया, और कार्यकर्ताओं को कई तरीके के टिप्स दिए गए,ताकि घाटशिला उपचुनाव को जीता जा सके।
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। बालू तस्करी जोरों पर है। सरकारी कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है। अवैध माइनिंग हो रही है। झारखंड की जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में यह चुनाव सरकार की विफलता का एक बड़ा उदाहरण बनेगा। सभी जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की नाकामी को रखें।  
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट