Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपायुक्त का जनता दरबार, समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

10/7/2025 3:01:51 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamtada : जिले के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद के द्वारा प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुन रहें है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
उपायुक्त ने समाहरणालय अपने कार्यालय में जिले के विभिन्न गांवों से आये ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, जनता दरबार में समाज कल्याण, भूमि विवाद, शिक्षा, आपूर्ति, पेंशन व आदि एवं जनहित से जुड़े विभिन्न शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी एवं शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट