Date: 15/10/2025 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजस्व कर्मचारी 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
10/7/2025 3:01:51 PM IST
137
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Jahanabad :
बिहार में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है और निगरानी विभाग के द्वारा भी भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कारवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगरानी विभाग की टीम ने जहानाबाद के पुराना अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल को दाखिल खारिज के लिए 5000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गई है।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
इस संबंध में राजस्व कर्मचारी पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इस बाबत निगरानी विभाग के डीएसपी गौतम कृष्ण ने बताया कि जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड के पिंजौर गांव के रहने वाले पुष्कर कुमार जो रिटायर वायुसेना का जवान है। उससे दाखिल खारिज के नाम पर ₹5000 मांगा जा रहा था। रिश्वत ₹5000 नहीं देने पर उसे लगभग एक वर्ष से अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर किया जा रहा था। मजबूर होकर पुष्कर कुमार निगरानी विभाग से गुहार लगाई। निगरानी विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व रेकी किया और शिकायत को सही पाया। आज तड़के पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल को ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी गौतम कृष्ण ने बताया कि पूछताछ के दौरान कर्मचारियों ने बताया है कि वरीय अधिकारियों को पैसा पहुंचाया जाता था, इस मामले की जांच की जा रही है। इस बाबत पीड़ित पुष्कर कुमार का कहना है कि वह अपने जमीन के दाखिल खारिज करने के लिए पिछले 1 साल से राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल से गुहार लगा रहा था, लेकिन बगैर रिश्वत के दाखिल खारिज नहीं करने की बात कही जा रही थी। मजबूर होकर मैं निगरानी विभाग का सहारा लिया और निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते ₹5000 रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद अंचल कार्यालय में भारी संख्या में लोग रिश्वत लेने वाले कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल का दीदार करने के लिए जुटे हुए थे। राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अनिल के रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद आंचल एवं प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएम :सरयू राय
#
45 हजार नगद सहित विभिन्न सामानों के साथ तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के नाम पर साइबर अपराधी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया
#
अभिनंदन होटल में फूड सेफ्टी पदाधिकारी ने की छापेमारी, किचन में गंदगी और एक्सपायर्ड पावरोटी जब्त
#
लापता महिला को लेकर परिजन परेशान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भतीजे ने चाचा को पेट में मार चाकू, इलाज के लिए तुरंत रेफर किया गया
#
बांग्लादेश में बच्चियों के लिए दर्दनाक गुजर रहा 2025,यौन शोषण के मामले 75 प्रतिशत बढ़े
#
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, मिल रही है वाहनों से जमकर जुर्मना
#
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
#
भारत बनाम साउथ कोरिया, आज हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला