Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झाड़ियों के आड़ में अवैध हथियार निर्माण का भंडा फोड़, निर्मित अधनिर्मित हथियार के साथ निर्माता गिरफ्तार 

10/8/2025 11:02:05 AM IST

52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - vikash 
 
Munger : मुंगेर में आचार संहिता लागू होने के साथ ही मुंगेर पुलिस भी फूल एक्शन मूड में दिख रही है। गंगा पार दियारा में झाड़ियों के पीछे हथियार बना रहे हथियार निर्माता को निर्मित, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के ढेरों औजार के साथ गिरफ्तार किया है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
मुंगेर सहित बिहार के अन्य जिलों में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिय मुंगेर पुलिस प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। हथियारों का गढ़ माने जाने वाले मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अब पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी छापेमारी अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर पुलिस के द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तौफीर दियारा के गंगा किनारे झाड़ियों के आड़ में हथियार निर्माण का भंडा फोड़ किया है। जहां से पुलिस ने एक हथियार निर्माता को एक निर्मित पिस्टल दो अर्ध निर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के ढेरों उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। अन्य तीन निर्माता पुलिस को चकमा देते दियारा क्षेत्र का फायदा उठा भागने में सफल रहा । गिरफ्तार हथियार निर्माता का नाम हिमांशु कुमार जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस के अनुसार दियारा, पुलिस के पहुंच से बाहर होने के कारण हथियार निर्माता दियारा को सेफ जॉन मानने लगे थे। मुंगेर पुलिस के द्वारा क्षेत्र के सभी जगहों पर सघन छापेमारी अभियान चला निर्माताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान  की रिपोर्ट