Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झरिया प्रखंड में अवैध लॉटरी कारोबार चरम पर, प्रशासन मौन

10/10/2025 2:54:10 PM IST

153
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jharia :  झरिया प्रखंड में इन दिनों अवैध लॉटरी और सट्टेबाज़ी का गोरखधंधा अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झरिया ऊपर कुल्ही, झरिया चार नंबर, बाटामोड़, डिगवाडीह, जामाडोबा, लोको बाजार, कंडरा समेत कई इलाकों में शाम ढलते ही अवैध लॉटरी के अड्डे सक्रिय हो जाते हैं। खुलेआम दुकानों में सट्टे की पर्चियां बेची जाती हैं, और स्थानीय युवा व गरीब वर्ग इसका मुख्य शिकार बन रहे हैं। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन 
इन गतिविधियों के चलते कई परिवार आर्थिक बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। त्योहारों के समय यह धंधा और भी तेज़ी पकड़ लेता है, जब लोग जल्दी पैसे कमाने के लालच में इस जाल में फंस जाते हैं। लॉटरी के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है, जबकि धंधेबाज़ हर दिन मालामाल हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि झरिया प्रखंड के अंतर्गत कुछ जगहों पर अवैध लॉटरी छापने वाले गिरोह भी सक्रिय हैं। इन गिरोहों द्वारा बंगाल और भोजूडीह जैसे क्षेत्रों से लॉटरी टिकट लाकर स्थानीय बाज़ारों में अवैध रूप से बेचा जा रहा है। हालांकि, कुछ समय पहले प्रशासन ने छापेमारी कर इस कारोबार पर बड़ी कारवाई की थी और भारी मात्रा में अवैध लॉटरी सामग्री जब्त की गई थी। लेकिन यह रोकथाम कुछ ही दिनों तक टिक पाई, और अब एक बार फिर यह गोरखधंधा तेज़ी से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कारवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र के युवाओं और आम जनता को इस अवैध लॉटरी से बचाया जा सके।
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम पांडेय की रिपोर्ट