Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिला गिरकर हुई बुरी तरह घायल, अस्पताल में इलाजरत

10/11/2025 6:05:07 PM IST

74
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी का मामला प्रकाश मे आया है। बताया जा रहा है कि गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा जी हॉस्टल के पास चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला और उसकी छोटी बच्ची ट्रैफिक पुलिस का निशाना बनी। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महिला अपनी स्कूटी पर अपनी बच्ची के साथ सवार होकर सड़क से गुजर रही थी, जैसे ही उसने पुलिस को देखा, वह घबरा गई और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी। इसी दौरान ट्रैफिक थाना के एक सिपाही ने दौड़कर उसे रोकने की कोशिश की जिससे महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई और महिला की बच्ची डर गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और हंगामा भी किया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से दोषी सिपाही के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है। वहीं, घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट