Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एंटी क्राइम चेकिंग में हथियार के साथ 2 गिरफ्तार

10/11/2025 6:05:07 PM IST

50
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : जुगसलाई पुलिस की ओर से जुगसलाई पार्वती घाट के पास चलाए गए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा गया। इस बीच जांच में दोनों के पास से हथियार और जिंदा गोली बरामद किया गया है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
पूरे मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मिडिया के सामने किया। गिरफ्तार दो बदमाशों में से एक नाबालिग है। दूसरा मो. रेहान बिष्ट्रपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनो में से एक के पास से एक पिस्टल और दूसरे के पास कई जिंदा गोलियां मिली है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद किया गया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट