Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 यत्रितों की घायल होने की सुचना

10/14/2025 3:40:34 PM IST

73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : बाहरागोड़ा के मटिहाना फ्लाईओवर पर बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 से ज्यादा यात्री घायल होने की सुचना मिली है, मौके पर पहुंची पुलिस।
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
बहरागोड़ा के माटीहाना फ्लाईओवर पर जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर जाने के क्रम में शंकरी नामक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आनन फानन में सभी घायल यात्री को बहरागोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर सभी का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा के पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट