Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शिशु विद्या मंदिर लोहरदगा संस्कृति महोत्सव में बजी राजकमल का डंका, प्रथम बन राष्ट्रिय स्तर पर बनाई पहचान
10/15/2025 3:47:46 PM IST
7527
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लोहरदगा में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में राजकमल के विद्यार्थियों जोरदार प्रदर्शन रही। इस महोत्सव में प्रश्नमंच की प्रतियोगिता में तरुण एवं बाल वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। विद्यालय के इस सफलता के लिए प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने सभी सफल बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृति का वैभव हमारी विरासत है। विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है ऐसी प्रतियोगिता । उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृति का वैभव भारतीय संस्कृति की सुंदरता और समृद्धि को दर्शाता है। प्राचार्य श्री मिश्रा ने बताया कि यह भारतीय संस्कृति के ज्ञान की धारा को दर्शाता है जो प्रतियोगिता के माध्यम से प्रवाहित होती है।क्षेत्रीय संस्कृति प्रश्न मंच प्रतियोगिता में तरुण वर्ग के आदित्य राज तोमर, मयंक मनोहर महतो, बाती मिश्रा एवं बाल वर्ग के विनायक, समृद्धि एवं सौम्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विजेता प्रतिभागी 4 नवंबर से सीतामढ़ी बिहार में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृत प्रश्न मंच महोत्सव में भाग लेंगे। टीम के साथ हिंदी विभाग के आचार्य राकेश कुमार मिश्रा एवं आचार्या अर्चना कुमारी संरक्षक आचार्य के रूप में गई थी। तरुण वर्ग एवं किशोर वर्ग के आशु भाषण में सृष्टि कुमारी ने प्रथम एवं लिपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के अन्य अधिकारी एवं सदस्य गण प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी है।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT धमाका : इस हफ्ते आ रही हैं Drishyam 3, Sugar Season 2 और कई बड़ी रिलीज़
#
₹500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ! ऋषभ शेट्टी की The Pride of Bharat बनेगी 2 पार्ट्स में
#
आलिया भट्ट का बयान चर्चा में, फिल्म Alpha को लेकर बढ़ी उत्सुकता
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म की कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
निबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजित ,व्यवसायियों को जीएसटी नियमों की दी गई जानकारी
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान
#
इन देशों में हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बनी नंबर 1
#
Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी फिल्म