Date: 24/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
4/23/2026 5:38:33 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया में गुरुवार को महान देशभक्त एवं दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गया जी टाउन अंतर्गत टिकारी रोड स्थित तैलिक साहू सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भामाशाह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने भामाशाह जी के त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि भामाशाह जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वे केवल एक दानवीर ही नहीं थे, बल्कि त्याग, परोपकार और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की जीवंत मिसाल थे। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि जब महाराणा प्रताप विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह जी ने अपनी पूरी संपत्ति राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दी। उनका यह योगदान न केवल उस समय महत्वपूर्ण था, बल्कि आज भी राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च मिसाल के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों की गाथाएं हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बनाती हैं। डॉ. प्रेम कुमार ने वर्तमान समय में भामाशाह जी के आदर्शों की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि आज समाज को उनके विचारों और मूल्यों की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव के साथ करें। इससे न केवल समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा, बल्कि राष्ट्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। यदि युवा भामाशाह जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी ऊर्जा, ज्ञान और संसाधनों का उपयोग समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में करें, तो देश को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यही भामाशाह जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भी भामाशाह जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने यह प्रण किया कि वे समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करेंगे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएंगे। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से रणविजय साहू (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार तेलिक साहू सभा सह विधायक, मोरवा), अजय साव (जिला अध्यक्ष, गया जी तैलिक साहू सभा), छोटन साहू, अरुण साव, शिशिर साव, प्रीति साहू, पुष्पा गुप्ता, किरण साव, गोपाल साव, कृष्ण कुमार साहू, सोनू साहू, राजेश कुमार साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, सरवन कुमार, मनजीत आनंद, गुड़िया देवी, सुदेश साहू, अनीता देवी, रवि साव, वीरेंद्र साहू, उमेश साहू एवं बादल साव सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर भामाशाह जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तरारी में जमीन बचाओ आंदोलन का 31वां दिन जारी , किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
#
पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर तंज, काउंटिंग के दिन बटेंगी मिठाई और झालमुड़ी
#
महिला नेत्रियों पर सांसद पप्पू यादव के आपत्तिजनक बयान पर मचा बवाल ,सांसद को राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
संदिग्ध महिला ने दीवार पर मारा सिर,कहा 'मैं मां काली हूं...
#
छठ महापर्व से पूर्व मेयर संजीव सिंह ने किया राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण
#
होलिका दहन कर लोगो ने समाज और परिवार की तरक्की तथा समृद्धि के लिए की प्रार्थना
#
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स ने लगाई 400 अंकों की डुबकी; वेदांता ने गंवाई बढ़त
#
पैरा तीरंदाजी में भारत ने हासिल किए 16 मेडल, पायल नाग ने हराया शीतल देवी को