Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाईदूज पर्व मनाया गया, बहनो ने भाइयों की लम्बी उम्र की कामना की
10/23/2025 12:30:52 PM IST
7573
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
Dhanbad :
धनबाद के जेके मल्लिक रोड स्थित मुकेश पांडेय के घर पौराणिक रीती रिवाज के साथ भाईदूज का पर्व मनाया गया। भारी संख्या में महिलाओं का यहां जुटान हुआ। जिसके बाद पूर्ण रीतिरिवाज के साथ सभी ने यम की पूजा की। पूजा करने के बाद सभी ने पंडित जी से कथा सुनी और भाईदूज पर्व की महत्व को समझा और इसके फायदे जाने। मुकेश पांडेय ने सभी बहनो से अपनी परंपरा और धरोहर को बनाये रखने और हर साल विधिविधान के साथ भाईदूज पर्व मनाने का आग्रह किया।
For Blood Collection Call – 9263147030
विज्ञापन
हम आपको बता दे की भाई दूज एक ऐसा पवित्र और भावनात्मक पर्व है जो भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और आपसी स्नेह को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाई की अकाल मृत्यु न हो इसके लिए यम की पूजा कर भाइयों की आयु, आरोग्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस दिन भाई को अपने बहन के घर जाकर तिलक लगाकर भोजन करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन बहन के यहां भोजन करने से भाई की आयु में वृद्धि होती है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के लिए पूजा-थाली सजाती हैं, उनके माथे पर तिलक लगाती हैं, आरती करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं और उसकी रक्षा व सहयोग का वचन लेते हैं। पर्व की पौराणिक कथा में यमराज और यमुना की भेंट-मिलन का वर्णन है, जहाँ यमुना ने अपने भाई यमराज का आतिथ्य स्वीकारा और तिलक-आरती की, जिसके फलस्वरूप उस दिन को भाई-बहन के प्रेम और रक्षा-भावना के प्रतीक रूप में मनाया जाता है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए विकाश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT धमाका : इस हफ्ते आ रही हैं Drishyam 3, Sugar Season 2 और कई बड़ी रिलीज़
#
₹500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट ! ऋषभ शेट्टी की The Pride of Bharat बनेगी 2 पार्ट्स में
#
आलिया भट्ट का बयान चर्चा में, फिल्म Alpha को लेकर बढ़ी उत्सुकता
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म की कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
निबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजित ,व्यवसायियों को जीएसटी नियमों की दी गई जानकारी
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
शराब माफिया का आतंक: युवती ने जब छेड़खानी का किया विरोध तो भाई और बहन को पीट कर किया लहूलुहान
#
इन देशों में हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बनी नंबर 1
#
Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी फिल्म