Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मां बनीं कटरीना कैफ,खुशखबरी को कटरीना और विक्की दोनों ने अपने फैंस से साझा किया
11/7/2025 1:00:46 PM IST
7426
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
Vicky Katrina Blessed With Baby Boy:
कटरीना कैफ अब मां बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कटरीना और विक्की दोनों ने अपने फैंस से साझा किया है। जानिए कपल ने किस अंदाज में दी जानकारी।
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। कटरीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो बेटा है। खुद कपल ने अपने चाहने वालों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है।
विक्की-कैट की खुशियों से भर गई झोली
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक ग्रीटिंग कार्ड सा है, जिस पर एक बच्चा बना हुआ है और बड़ा सा बेबी बॉय लिखा हुआ है। इस पर लिखा है, ‘हमारी झोली खुशियों से भर गई है। बड़े प्यार और दुलार से हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।’ इसके साथ ही विक्की कौशल ने कैप्शन में सिर्फ ब्लेस्ड लिखकर रेड हार्ट इमोजी और ओम बनाया है।
23 सितंबर को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
कटरीना कैफ ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस वक्त विक्की-कैट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी थी कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस तस्वीर में विक्की कौशल कटरीना के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए थे और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही फैंस इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे।
काफी वक्त डेट करने के बाद 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे विक्की-कटरीना
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को एक निजी समारोह में शादी की थी। राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में भव्य तरीके से दोनों की शादी का समारोह हुआ था। हालांकि, इस शादी में सिर्फ विक्की-कैट के घर-परिवार वाले और बेहद खास करीबी ही शामिल हुए थे। शादी से पहले विक्की और कटरीना ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन दोनों ने अपने अफेयर को भी काफी छिपाकर रखा था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव में जुटे कई राजनीति पार्टी के बड़े नेता
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 का हुआ भव्य आयोजन ,कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से दर्शकों का जीता दिल
#
सब्ज़ी विक्रेता के गोद में बैठा बंदर, चर्चा जोरो पर
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस