Date: 14/02/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के छात्रों ने किया प्रदर्शन,मैट्रिक परीक्षा से पहले सिलेबस बदलने का लगाया आरोप
2/13/2026 3:47:40 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- मैट्रिक परीक्षा से ठीक पहले संस्कृत कम्युनिकेटिव का सिलेबस बदले जाने के आरोप को लेकर शुक्रवार को धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच के छात्र-छात्राएं स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। छात्रों का कहना है कि पूरे साल उन्हें एक सिलेबस पढ़ाया गया, लेकिन अब परीक्षा से महज चार दिन पहले नए सिलेबस से परीक्षा देने को कहा जा रहा है।10वीं के छात्र ऋषभ राज ने बताया कि स्कूल में संस्कृत के दो भाग हैं। उन्हें सालभर जिस संस्कृत कम्युनिकेटिव का सिलेबस पढ़ाया गया, उसका कोड 119 है, जबकि अब 122 कोड वाले सिलेबस से परीक्षा देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल टेस्ट और प्री-बोर्ड भी पुराने सिलेबस से लिए गए, ऐसे में अचानक बदलाव से छात्र परेशान हैं। छात्रा परी बैंकू ने बताया कि उन्हें पूरे वर्ष ‘मणिका’ पुस्तक पढ़ाई गई, जबकि परीक्षा ‘शेमुषी’ से लेने की बात कही जा रही है। छात्रों के अनुसार जब वे अपने अभिभावकों के साथ प्राचार्य से मिले तो किसी बदलाव से इनकार किया गया। अभिभावक सूरज कुमार सिंह ने कहा कि इतने कम समय में नया सिलेबस पढ़ पाना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि स्कूल प्रबंधन सीबीएसई को पत्र लिखकर उसी सिलेबस से परीक्षा सुनिश्चित करे, जो सालभर पढ़ाया गया है। अभिभावकों का कहना है कि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है और इसमें तत्काल समाधान जरूरी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार
#
विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने कराई पुलिस केंद्र में भव्य पैरेड
#
देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस ने चार युवक युवतियों को लिया हिरासत में
#
डीसी की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से जामताड़ा की बच्ची को बिहार के जमुई से सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौपा ,परिजनों ने डीसी को दिया धन्यवाद
#
एसएसएलएनटी में परीक्षा दे रहे लॉ कॉलेज के छात्रों का हंगामा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
पूर्व विधायक माता कुंती सिंह ने बेटे संजीव का संभाली चुनावी कमान, धुंआधार चलाया जनसंपर्क
#
2026 का बजट है जनकल्याणकारी -रागिनी सिंह
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...