Date: 14/02/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार
2/13/2026 6:50:17 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस कांड में चार लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को करीब 11 बजकर 25 मिनट पर टिनप्लेट मैदान में कन्हैया यादव को गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में इस कांड में शामिल कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरीका सिंह और रज़ा आलम शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और तीन पिस्टल के कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और इस मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कन्हैया यादव के पुत्र और सुमित कुमार सिंह का विवाद पूर्व से चल रहा था और इसको लेकर पूर्व में मारपीट भी हुई थी और इसके मामले भी दर्ज थे, इसी करान से अपराधियों ने हत्या कांड को अंजाम दिया।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी ने कराई पुलिस केंद्र में भव्य पैरेड
#
देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस ने चार युवक युवतियों को लिया हिरासत में
#
डीसी की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से जामताड़ा की बच्ची को बिहार के जमुई से सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौपा ,परिजनों ने डीसी को दिया धन्यवाद
#
धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के छात्रों ने किया प्रदर्शन,मैट्रिक परीक्षा से पहले सिलेबस बदलने का लगाया आरोप
#
एसएसएलएनटी में परीक्षा दे रहे लॉ कॉलेज के छात्रों का हंगामा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
पूर्व विधायक माता कुंती सिंह ने बेटे संजीव का संभाली चुनावी कमान, धुंआधार चलाया जनसंपर्क
#
2026 का बजट है जनकल्याणकारी -रागिनी सिंह
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...