Date: 17/02/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लैंड फॉर जॉब' केस: लालू-राबड़ी पर कोर्ट ने तय किए आरोप, अब शुरू होगा ट्रायल

2/16/2026 6:39:22 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
पटना: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमीन के बदले नौकरी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए। अदालत की इस कार्रवाई के साथ ही यह बहुचर्चित मामला अब ट्रायल के अहम चरण में पहुंच गया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोंग ने आदेश सुनाते हुए कहा कि जब तक अदालत से विशेष अनुमति नहीं मिलती, सभी आरोपितों को व्यक्तिगत रूप से पेश होना अनिवार्य होगा। हालांकि, उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की सुविधा पर भी विचार किए जाने का संकेत दिया गया है। यह मामला उस कथित अनियमितता से जुड़ा है, जिसमें रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों या उनके परिजनों से जमीन का हस्तांतरण कराया गया। आरोप है कि यह प्रक्रिया उस समय हुई जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क