Date: 17/02/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का धुंआधार चुनावी प्रचार देख विरोधी का बढ़ा बीपी !

2/16/2026 6:08:07 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने धनबाद नगर निगम के शहरी क्षेत्र  में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई मंदिरों में पूजा-अर्चना कर धनबादवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जनसंपर्क के क्रम में वे प्रेम नगर जोड़ा फाटक स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हाउसिंग कॉलोनी स्थित दादा-दादी पार्क में स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जहां उन्हें समर्थन मिला। हाउसिंग कॉलोनी स्थित चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। धीरेन्द्रपुरम, रानीबांध (धैया) स्थित शिव शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने रांगाटांड़ के कृष्ण अपार्टमेंट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और व्यवसायियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया तेलीपाड़ा के शिव शक्ति मंदिर तथा वसंत विहार–कुसुम स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भी उन्होंने आशीर्वाद लिया। जेपी नगर (डिनोबेली के समीप) में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन जताया। संजीव सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। चुनावी माहौल के बीच उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क