Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर निगम चुनाव के दौरान झरिया में बवाल, सड़क जाम से कई बूथों पर मतदान प्रभावित, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
2/23/2026 11:29:19 AM IST
115
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान झरिया में बड़ा हंगामा हुआ है। डीएवी उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के समीप मुख्य सड़क जाम होने से काफी देर तक मतदान प्रक्रिया प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार, देर रात झरिया थाना और घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के बालूगद्दा में अवैध कोयला लोड एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया। रविवार सुबह होते ही गुस्साए लोगों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर डीएवी उच्च विद्यालय के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम के कारण मतदान केंद्र तक पहुंचने में मतदाताओं को भारी परेशानी हुई, जिससे कई बूथों पर मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, आंदोलनकारियों के उग्र विरोध के सामने पुलिस भी कुछ समय तक असहाय नजर आई। हालांकि, जिला प्रशासन के आलाधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। इधर घटना की सूचना जैसे ही मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को मिली तो मौके पर पहुँच सड़क जाम कर रहे लोगो को समझकर मामला शांत कराया फिर लगभग 1 से डेढ़ घण्टे तक जाम की स्थिति बनी रही। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दहेज़ प्रताड़ना का खौफनाक अंत ,गाला घोटकर नवविवाहिता की हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
#
ससुराल में बहु को ज़िंदा जलने की कोशिश,बाल बाल बची पीड़िता
#
धनबाद में बड़ा ऑपरेशन चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस ने 11 बच्चे को बचाया
#
रेलवे स्टेशन पर छापेमारी ,लाखो का गांजा बरामद एक युवक गिरफ्तार
#
पुलिस गश्ती गाड़ी के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की हुई मौत, लोगो ने सड़क जाम कटा बवाल ,उग्र भीड़ ने पुलिस गाड़ी का फोड़ा शीशा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन,कहा...
#
महिला के साथ छेड़खानी और पिटाई मामले में कन्हैया रजक आया पुलिस गिरफ्त में, सिटी एसपी ने कहा ...
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...
#
नाला के पलास्थली स्थित ईसीएल की बंद खदान में चाल धंसने से आठ लोगो की दबे होने की आशंका ,घायलों का ईलाज बंगाल के अस्पताल में ...
#
अशोक ज्वैलर्स का ताला तोड़कर लाखों के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात