Date: 17/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रेलवे स्टेशन पर छापेमारी ,लाखो  का गांजा बरामद एक युवक गिरफ्तार  
 

4/14/2026 12:05:13 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munger : मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान वासुदेव मंडल के रूप में हुई है, जो कल्याणपुर बंगाली टोला का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी भागलपुर–सूरत एक्सप्रेस से सूरत जाने की फिराक में था और जनरल बोगी के पिछले हिस्से में बैठा हुआ था। इसी दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके पास से करीब 14 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह गांजा बंगाल से खरीदकर सूरत में बेचने के लिए ले जा रहा था।यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ जमालपुर यार्ड पोस्ट के राजीव नयन और सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा के नेतृत्व में की गई। टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल एक गिरफ्तारी के साथ पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, लेकिन सवाल यह है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं ।
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट