Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बोगस वोट को लेकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
2/23/2026 7:12:21 PM IST
141
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद धनबाद नगर निगम क्षेत्र में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 43 के बूथ संख्या 12 मिनी आईटीआई पर बोगस वोटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर मौके पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और मतदान प्रक्रिया पुनः सामान्य रूप से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ी। बताया जा रहा है कि बैलेट पेपर से पहली बार मतदान होने के कारण मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न हो गया। इसी दौरान बोगस वोट को लेकर कुछ लोग आक्रामक हो गए। विवाद के बीच किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद मामला और बढ़ गया और पुरुष समर्थक भी आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के पहुंचने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लोगों ने इसे प्रशासनिक मिस मैनेजमेंट बताया है और महिला पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी जावेद ने बताया कि सुबह से ही दो-तीन पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन लगातार लोगों को समझाने और माहौल शांत रखने का प्रयास कर रहा था लेकिन दोपहर बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शमशेर आलम और इंदु देवी के समर्थकों के बीच पहले भी झड़प हो चुकी है जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है, ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दहेज़ प्रताड़ना का खौफनाक अंत ,गाला घोटकर नवविवाहिता की हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
#
ससुराल में बहु को ज़िंदा जलने की कोशिश,बाल बाल बची पीड़िता
#
धनबाद में बड़ा ऑपरेशन चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस ने 11 बच्चे को बचाया
#
रेलवे स्टेशन पर छापेमारी ,लाखो का गांजा बरामद एक युवक गिरफ्तार
#
पुलिस गश्ती गाड़ी के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की हुई मौत, लोगो ने सड़क जाम कटा बवाल ,उग्र भीड़ ने पुलिस गाड़ी का फोड़ा शीशा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन,कहा...
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...
#
महिला के साथ छेड़खानी और पिटाई मामले में कन्हैया रजक आया पुलिस गिरफ्त में, सिटी एसपी ने कहा ...
#
नाला के पलास्थली स्थित ईसीएल की बंद खदान में चाल धंसने से आठ लोगो की दबे होने की आशंका ,घायलों का ईलाज बंगाल के अस्पताल में ...
#
अशोक ज्वैलर्स का ताला तोड़कर लाखों के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद वारदात