Date: 18/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रसोइया और संयोजीका बैठी हड़ताल पर, रखी ये महत्वपूर्ण मांगे 

2/24/2026 3:52:55 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के सभी स्कूल के रसोइया और संयोजीका ने अपने विभिन्न मांग को लेकर पिछले 6 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। वहीं पोटका प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन कर रही रसोइया ने कहा कि पिछले 21 सालो से सरकारी स्कूल में हमलोगो बच्चों के लिए खाना बना रहें हैं, लेकिन मानदेय मात्र केवल 2 हजार दिया जा रहा हैं जो काफ़ी कम हैं, जिससे हमलोगो को घर चलाने में काफ़ी दिक्क़त होती हैं। हमलोग सरकार से उचित मानदेय की मांग करते हैं साथ ही सभी संजोजीका और रसोइया का बीमा भी होना चाहिए और रसोइया और संजोजीका को स्थाई करण भी किया जाए, रिटायर के बाद पेंशन भी हमलोगो को मिलना चाहिए आदि कई मांग हमलोग सरकार से कर रहें हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट