Date: 26/02/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....   

2/25/2026 1:42:26 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :मुंगेर मे ऐतिहासिक राजा बाजार के दिन बहुरने वाले है जिसके लिए मुंगेर नगर निगम  प्रशासन ने लगातार प्रयासरत है, नगर निगम राजा बाजार के पुराने भवन को तोड़ कर उसकी जगह पर आधुनिक नया भवन बना कर उसमे नए सिरे से मार्केट बनाना चाह रहे है इस कड़ी मे नगर निगम  ने सिविल विभाग के अभियंताओं के 7 सदस्यीय टीम को राजा बाजार भेजा और  भवन की बची हुई क्षमता का परीक्षण करवाया जिसका जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम प्रशासन  पुराने भवन को तोड़ कर  नए भवन के निर्माण कि प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा कर विकास कि योजना को धरातल पर जल्द से जल्द उतरने में लग गई है । वही उस बाजार में अपनी अपनी दुकानदारी चला रहे दुकानदारों को ये डर सता रहा है कि राजा बाजार का भवन टूटने से वे सभी बे घर हो जाएंगे इसलिए वे सभी नगर निगम विभाग द्वारा बार बार कराई जा रही तरह तरह कि जांच प्रक्रिया से क्षुब्ध होकर उन्होंने जांच प्रक्रिया का विरोध कर दिया है और न्याय के लिए पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट     
 


सम्बंधित खबरें

# विधानसभा में  मासूम बच्ची मुस्कान उठा मामला,झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी पर हो करवाई 
#
दीक्षांत समारोह शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं ,नई जीवन यात्रा का शुभारंभ: राज्यपाल
 

#
शांति समिति की बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा  शांति और भाईचारे के साथ मनाये होली ,एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा होली में रहेगी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था 
 

# झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में हुआ निधन ,परिवार में छाया मातम 
#
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर तैयारी पूरी .सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये,जगह-जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे