Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी

4/15/2026 11:33:13 AM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत कैलूडीह में देर रात दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।इस दौरान कई राउंड फायरिंग की भी बात आ रही है।हलाकि फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।इलाके में अफरातफरी मच गई घटना का कारण दो बच्चों के बीच झगड़ा बताया जा रहा है जो देखते ही देखते द्विपक्षीय हिंसक रूप ले लिया।घटना की सूचना पाकर कतरास पुलिस मौके पहुँची।झड़प में शामिल उपद्रव को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।घटना के बाद इलाके में बल की तैनाती कर दी गयी है।सड़को पर चारों ओर लाठी डंडे और पत्थर बिखरे पड़े हैं।
 
 
 
बाघमारा से कोलयांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट