Date: 28/02/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वीर सोरेन की अंतिम यात्रा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ,दी श्रद्धांजलि ,नम आंखों के बीच अंतिम यात्रा हुई रवाना 

2/26/2026 2:29:51 PM IST

85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल से स्वर्गीय वीर सोरेन का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव जिलिंगगोडा के लिए अंतिम यात्रा पर रवाना किया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर अस्पताल परिसर से बाहर लाया गया, वहां मौजूद परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं।अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज के गणमान्य लोग और समर्थक शामिल हुए। पूरे रास्ते माहौल गमगीन रहा और हर चेहरा इस असमय बिछड़ने के दर्द को बयां कर रहा था।अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के झिलिंग गोड़ा आवास पर पहुँच और वीर सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बढ़ाया।  
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  शिवम मिश्रा के साथ बिनोद केसरी की रिपोर्ट