Date: 28/02/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 शहर के सरकार का फैसला आज ,चिरकुंडा नगर परिषद् के कई वार्डो डे 8 वार्ड पार्षद चुनाव जीते ,कतरास वार्ड 1 से राजेश चुनाव जीते 
 

2/27/2026 11:39:07 AM IST

59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज राजकीय पॉलिटेक्निक में सुबह 8:00 बजे से शुरू है । मतगणना को लेकर सभी  मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है। सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का भी जमावड़ा लगा हुआ है।
धनबाद नगर निगम के महापौर व 55 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल पर की  जा रही है  । सबसे पहले धनबाद नगर निगम के वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और वार्ड 51 के मतों की गिनती हुई । 
धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 11 टेबल, 6 से 10 के 11, 11 से 15 के 9, 16 से 20 के 10, 21 से 25 के 12, 26 से 30 के 12, 31 से 35 के 10 टेबल, 36 से 40 के 10, 41 से 45 के 10, 46 से 50 के 10 एवं वार्ड 51 से 55 के लिए 12 टेबल पर मतों की गिनती की जाएगी। वार्ड पार्षद और महापौर की गिनती एक साथ होगी। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड 1 से 5, 6 से 10, 11 से 15 एवं 16 से 21 की गिनती 6 - 6 टेबल पर की गई । यहां भी वार्ड पार्षद और अध्यक्ष की गिनती एक साथ की जा रही है । हर टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर तथा दो असिस्टेंट मौजूदगी में शुरू हुई। चिरकुंडा नगर परिषद् की बात करे तो वार्ड संख्या 12 में बुलाती डे 31 मतों से विजयी हु।  वही वार्ड संख्या 8 से नीलम देवी ९ वोटो से विजयी हुई जबकि 11 से संजीव कुमार सिंह विजयी हुए ,जबकि 17 से प्रतिमा बाउरी विजयी हुई जबकि 2  से   भारती कुमारी वार्ड 3  से कशी साव जबकि चिरकुंडा नगर परिषद् के वार्ड 18 से सरिता देवी विजयी हुई है बात करे धनबाद नगर निगम के वार्ड 1 से राजेश सोनकर 420 वोटो से विजयी हुए है 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क